धनबाद बालाजी पेट्रोल पंप से बलियापुर बिनोद बिहारी चौक तक 4 लेन सडक की मंजूरी अंतिम पड़ाव पर*

*धनबाद बालाजी पेट्रोल पंप से बलियापुर बिनोद बिहारी चौक तक 4 लेन सडक की मंजूरी अंतिम पड़ाव पर*

*लगभग 200 करोड़ की लागत से सडक की चौड़ीकरण होंगी*

बलियापुर । सिंदरी और बलियापुर के लाखों लोगों के लिए बहुत बड़ी खबर ये है कि करीब दो वर्षों से जर्जर और अक्सर जाम की मार झेलनेवाली धनबाद – बलियापुर सड़क आनेवाले समय में 4 लेन कमहोदय जाएगी। बालाजी पेट्रोल पंप के पास से बलियापुर के बिनोद बिहारी चौक तक की यह सड़क जो केवल 7 से 7.5 मीटर चौड़ी है वो भविष्य में 18 मीटर चौड़ी हो जाएगी। चौड़ीकरण की योजना में लगभग 200 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने का अनुमान है। चौड़ीकरण का नक्शा और डीपीआर को पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) के मुख्यालय के सीडीओ ने तकनीकी मंजूरी दे दी है। फिलहाल फाइल विभागीय सचिव के पास पहुंच चुकी है, जहाँ से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया की सुरुवात होंगी। योजना के अंतर्गत सडक चौड़ीकरण के बाद, दोनों तरफ की सडक लगभग 9-9 मीटर की दो लेन में बंट जाएगी, जो फिलहाल केवल 7 से 7.5 मीटर ही चौड़ी है। बीच में 1.5 मीटर का डिवाइडर भी होगा। इसके साथ ही कर्माटांड़ में रेल लाइन पर मौजूदा ओवर ब्रिज की बगल में 9-10 मीटर चौड़ा एक नया आरओबी भी बनाया जाएगा।

कार्य के समापन के बाद धनबाद से बलियापुर जानेवाले वाहन मौजूदा आरओबी से होकर गुजरेंगे। सिंदरी व बलियापुर से धनबाद आनेवाले वाहन नए आरओबी से चलेंगे। आमझर के पास प्रधानखंटा – रखितपुर रेललाइन में नया अंडरपास भी बनाया जाएगा, जिसमें आरओबी से कुछ नाले पर पुलिया भी बनाई जाएगी।

 

*सडक चौड़ीकरण के लिए पहले से ही जमीन उपलब्ध, अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं*

 

पथ निर्माण विभाग के धनबाद डिवीजन ने साल 2022 – 23 में ही इस सड़क की 4 लेनिंग करने का प्रस्ताव अपने राज्य मुख्यालय को भेजा था, जो अब पास होने की अंतिम पड़ाव पर है। उसके बाद रांची की कंसल्टेंसी कंपनी ट्रिपल के प्रालि ने 6 महीने तक सर्वे करने के बाद इसकी डिजाइन, ड्रॉइंग और डीपीआर बनाकर आरसीडी को भेजी थी। धनबाद से बलियापुर रोड में आसीडी के पास 45 मीटर की चौड़ाई में जमीन उपलब्ध है। इसलिए जमीन अधिग्रहण की जरूरत नहीं है।

*मंजूरी मिलते ही टेंडर होगा उसके बाद निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा*

सड़क के महत्व को देखते हुए इसकी फोरलेनिंग का प्रस्ताव भेजा गया था। डीपीआर को मुख्यालय से तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। अब फाइल प्रशासनिक स्वीकृति के लिए सचिव के पास है। मंजूरी मिलते ही टेंडर निकाल कर काम शुरू करा दिया जाएगा।” उपरोक्त जानकारी

मिथिलेश प्रसाद, कार्यपालक अभियंता, धनबाद डिवीजन, पथ निर्माण विभाग के द्वारा प्राप्त हुआ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000