गौशाला ओपी क्षेत्र में लगातार मवेशियों की चोरी, बीआईटी कैंपस के पास से गाय गायब

गौशाला ओपी क्षेत्र में लगातार मवेशियों की चोरी, बीआईटी कैंपस के पास से गाय गायब

धनबाद के सिंदरी
गौशाला ओपी क्षेत्र के अंतर्गत बीआईटी सिंदरी कैंपस के समीप से एक बार फिर मवेशी चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस बार बीआईटी कैंपस के हॉस्टल नंबर 14 के पास रहने वाले स्थानीय निवासी वीरेंद्र कुमार ठाकुर की सफेद और काले रंग की गाय रविवार शाम से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी जब गाय का कुछ पता नहीं चला, तो पीड़ित ने चोरी की आशंका जताई है।
लगातार हो रही हैं चोरी की घटनाएं
पीड़ित वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में मवेशी चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीआईटी कैंपस और मुख्य सड़क के आसपास के इलाकों से आए दिन गायों की चोरी की घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय पशुपालकों में इस बात को लेकर काफी चिंता और आक्रोश है। रविवार शाम से मेरी सफेद और काले रंग की गाय गायब है। इस क्षेत्र में यह कोई पहली घटना नहीं है, आए दिन रोड और बीआईटी के आसपास से मवेशी चोरी हो रहे हैं। वीरेंद्र कुमार ठाकुर, पीड़ित। सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
बीआईटी कैंपस जैसे महत्वपूर्ण और सुरक्षा वाले क्षेत्र के पास से लगातार हो रही मवेशियों की चोरी ने स्थानीय पुलिस गौशाला ओपी की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने और मवेशी चोर गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000