वन महोत्सव ‘पर बीबीएमकेयू के माली को किया गया सम्मानित

‘वन महोत्सव ‘पर बीबीएमकेयू के माली को किया गया सम्मानित

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई – दो की ओर से “वन महोत्सव ” के अवसर पर विश्वविद्यालय कैंपस में पांच फलदार वृक्ष – आम ,जामुन,अमरूद एवं पपीता का वृक्षारोपण राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय कॉर्डिनेटर डॉ.मुकुंद रविदास के द्वारा किया गया । इकाई दो की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. संजीदा खातून ने कहा कि पेड़ पौधों की महत्वता को समझना बहुत जरूरी है । इन वृक्षों से ही हमारा जीवन संचालित होता है ।वि.वि. एन एस एस कॉर्डिनेटर डॉ. मुकुंद रविदास ने विश्वविद्यालय कैंपस को हरा भरा रखने वाले माली गोपाल तिवारी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को हरा भरा रखने में एक मात्र माली गोपाल तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान है । विश्वद्यालय के प्रति इनकी निष्ठा,त्याग और परिश्रम को देखते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से उन्हें सम्मानित करते हुए खुशी हो रही है । झारखंड की पहचान ही है – जंगल , लेकिन वर्तमान में हम उसकी रक्षा नहीं करके व्यक्तिगत स्वार्थ एवं औद्योगिकीकरण के लिए जंगलों की कटाई करते चले जा रहे है जिसका परिणाम है दूषित पर्यावरण । उन्होंने प्रत्येक स्वयंसेवकों व विद्यार्थी को अपने आस पास , खाली जगहों पर पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा । उक्त कार्यक्रम में लक्ष्मण मंडल,उर्मिला कुमारी,बबीता मरांडी,रुहल फ़ातिमा,डोली,अंशु,शिवित्री,सिद्धि,
सावित्री,प्रिया,श्री माला रफत जहां सहित अन्य स्वयं सेवक उपस्थित थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000