मुंबई मेल के लुटेरे को धनबाद में दबोचा यूपी से आकर झारखंड की पटरियों पर फैला रखा था जाल

मुंबई मेल के लुटेरे को धनबाद में दबोचा यूपी से आकर झारखंड की पटरियों पर फैला रखा था जाल

धनबाद। रेलयात्रियों की नींद उड़ाने वाले अंतरराज्यीय चोरों के खिलाफ धनबाद रेल मंडल ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। रविवार को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF और CIB की टीम ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर एक शातिर अपराधी को दबोच लिया जो मुंबई मेल (12322) में यात्रियों का माल साफ कर भागने की फिराक में था।

होम सिग्नल पर शिकार पगडंडी पर शिकारी

मुखबिर से सटीक सूचना मिलते ही RPF की टीम ने घात लगाकर धनबाद स्टेशन के होम सिग्नल के पास मोर्चा संभाला। जैसे ही ट्रेन रुकी, आरोपी मो0 शाई आलम बिजनौर यूपी एक हरा लेडीज पर्स लेकर कच्ची पगडंडी के रास्ते भागने लगा। लेकिन पहले से मुस्तैद जवानों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।

पर्स खोला तो खुला राज: डेबिट कार्ड से लेकर गहनों तक पर हाथ साफ

पकड़े गए शातिर चोर के पास से पुलिस को वह सब कुछ मिला जो एक यात्री की पूरी यात्रा बर्बाद करने के लिए काफी है

दो स्मार्ट मोबाइल POCO M7 और REDMI के महंगे हैंडसेट।

पूरा ‘बैंक’ बरामद: अमन तिवारी नामक यात्री के 5-5 क्रेडिट और डेबिट कार्ड Axis, HDFC, SBI पैन कार्ड और आधार कार्ड।

गहने और नकदी चांदी की पायल, सोने जैसी चेन और नकदी।

कुल कीमत बरामद सामान की कीमत लगभग ₹55,000 आंकी गई है।

यूपी का शातिर, बंगाल के शिकार

हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी मो0 शाई आलम उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है, जो झारखंड की ट्रेनों में चोरी कर पश्चिम बंगाल के रहने वाले अमन तिवारी और काजल मलिता जैसे यात्रियों को निशाना बना रहा था।

कानून का शिकंजा

रेलवे पुलिस GRPS ने आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 96/26 के तहत BNS की धारा 317 5 में मुकदमा दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस सफल ऑपरेशन में CIB के ASI सुशील कुमार, शशि कान्त तिवारी और उनकी पूरी टीम ने जांबाजी दिखाई।

सावधान! आपकी सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की अब खैर नहीं। रेल पुलिस की पैनी नजर पटरियों से लेकर पगडंडियों तक है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000