डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, रंगामाटी, धनबाद के कक्षा 12वीं के लगभग 32 विद्यार्थियों ने आज बी.आई.टी.

डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, रंगामाटी, धनबाद के कक्षा 12वीं के लगभग 32 विद्यार्थियों ने आज बी.आई.टी. सिंदरी के केंद्रीय ग्रंथागार (पुस्तकालय) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक पुस्तकालय व्यवस्था, डिजिटल मीडिया, साइबर लाइब्रेरी, ई-बुक्स तथा आधुनिक पुस्तकालय तकनीकों की कार्यप्रणाली से अवगत कराना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने केंद्रीय पुस्तकालय की अत्याधुनिक सुविधाओं को करीब से देखा तथा डिजिटल संसाधनों के उपयोग की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को डिजिटल लाइब्रेरी, सेंट्रल लाइब्रेरी सॉफ्टवेयर, LIBSYS सॉफ्टवेयर, OPAC Facility, Reference Service, Server Installation, E-Books, E-Journals तथा पुस्तकालय के विभिन्न कार्यों एवं सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को बताया गया कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल लाइब्रेरी और ई-बुक्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, शोध पत्र, डिजिटल डेटाबेस एवं साइबर लाइब्रेरी के उपयोग के विभिन्न तरीकों को भी समझा।
विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष रंजन कुमार एवं कक्षा अध्यापक संदीप कुमार के विशेष प्रयास से इस शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन संभव हो सका। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पुस्तकालय के विभिन्न विभागों एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, शोध क्षमता एवं अध्ययन कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
निदेशक प्रो. पंकज कुमार राय ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान और नवाचार का केंद्र होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग करने तथा तकनीक के माध्यम से अपने ज्ञान को विस्तृत करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रो. मनोज मिश्रा, सुमित मिश्रा, नैना साहा, पूजा कुमारी, अनुभा रानी, अभय कुमार, बसुदेव कुमार, भारत मिश्रा, आर. मुर्मू एवं काली चरण महतो का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। विद्यालय परिवार ने उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सक्रिय सहयोग के बिना यह शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न होना संभव नहीं था।
विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया तथा आधुनिक पुस्तकालय प्रणाली, डिजिटल अध्ययन संसाधनों एवं तकनीकी आधारित शिक्षण व्यवस्था के प्रति अपनी गहरी रुचि व्यक्त की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000