बालूमाथ प्रखंड में ठप पड़ी ‘जल-नल योजना’ को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष गंभीर, कार्यपालक अभियंता को लिखा पत्र

बालूमाथ प्रखंड में ठप पड़ी ‘जल-नल योजना’ को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष गंभीर, कार्यपालक अभियंता को लिखा पत्र

दूरभाष पर भी की बात •आंधी-तूफान से कई गांवों में जलमीनार और सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त, बोरिंग धंसने से जलापूर्ति पूरी तरह बंद

भीषण गर्मी में पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे ग्रामीण, अभिलंब मरम्मत कराने की मांग

लातेहार: बालूमाथ प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में गहराते पेयजल संकट और क्षतिग्रस्त सरकारी जल ढांचों को लेकर लातेहार जिला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस गंभीर समस्या के त्वरित समाधान के लिए कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, लातेहार) को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है।

जिला परिषद उपाध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में आए आंधी-तूफान और तकनीकी खराबियों के कारण प्रखंड के कई गांवों में ‘जल-नल योजना’ पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों के समक्ष पानी का विकट संकट खड़ा हो गया है।

इन गांवों में स्थिति बेहद चिंताजनक:

उपाध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से विभाग को विभिन्न गांवों की जमीनी हकीकत से अवगत कराया है:

• ग्राम-चितरपुर: मंगलदेव उरांव के घर के पास स्थित जलमीनार आंधी-तूफान के कारण उड़ गई है, जिससे पूरी आपूर्ति बाधित है।

• झाबर पंचायत (वार्ड 10, बनियों टोला हिमुनिया): यहाँ तूफान के कारण सोलर प्लेट गिर गया है और बोरिंग धंसने की कगार पर है।

• झाबर ठाकुर टोली: इस टोले में पिछले काफी समय से नलों में पानी आना पूरी तरह बंद है, जिससे लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।

• झाबर (दुर्गा मण्डप के पास): शशि भूषण सिंह के घर और दुर्गा मण्डप के समीप स्थापित जलमीनार पिछले 2 वर्षों से सफेद हाथी बनी हुई है। यहाँ बोरिंग पूरी तरह धंस चुका है, जिससे करीब 30 परिवारों के सामने रहने-खाने और पानी का संकट पैदा हो गया है।

कनीय अभियंता (JE) से स्थलीय निरीक्षण की मांग

श्रीमती अनीता देवी ने कार्यपालक अभियंता से सादर अनुरोध किया है कि बढ़ते तापमान और ग्रामीणों की तकलीफों को देखते हुए इन समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने मांग की है कि संबंधित कनीय अभियंता (JE) को तुरंत इन सभी स्थलों पर भेजकर निरीक्षण कराया जाए और खराब पड़े बोरिंग व क्षतिग्रस्त जलमीनारों की अविलंब मरम्मत सुनिश्चित कराई जाए ताकि ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जा सकता और विभाग को जनहित में इस पर तत्काल संज्ञान लेना होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000