तंत्र को ठेंगे पर रखता दस हज़ारी कर्मी अरे जाइए बड़े साहब तक हिस्सा जाता है समाचार छपने पर भी नहीं हुआ असर

तंत्र को ठेंगे पर रखता दस हज़ारी कर्मी अरे जाइए बड़े साहब तक हिस्सा जाता है समाचार छपने पर भी नहीं हुआ असर

जाओ कितने मीडिया वाले आए और गए, कोई परवाह नहीं बड़े साहब तक जाता है चढ़ावा धनबाद नगर निगम के ऑपरेटर सुमेश कुमार सोनू की खुली चुनौती।

धनबाद नगर निगम का जन्म मृत्यु विभाग अब केवल भ्रष्टाचार का अड्डा ही नहीं, बल्कि अहंकार और निरंकुशता का केंद्र बन चुका है। करोड़ों की अवैध संपत्ति के आरोपों से घिरे विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर सुमेश कुमार सोनू ने मीडिया और प्रशासनिक तंत्र को ठेंगे पर रखते हुए एक ऐसा बयान दिया है, जिससे पूरे निगम प्रशासन में हड़कंप मच जाना चाहिए।

जब स्थानीय मीडिया और नागरिकों ने चार दिनों से छप रही खबरों और कार्रवाई न होने पर सवाल उठाया तो आरोपी ऑपरेटर ने बेखौफ अंदाज में कहा अरे जाइए, कितने मीडिया वाले आए और कितने गए, हमें कोई परवाह नहीं है क्योंकि बड़े साहब तक चढ़ावा चढ़ता है। जब जिले में कोयला चोरी को बड़े साहब नहीं रोक पा रहे हैं तो इसमें क्या रोक पाएंगे

ऑपरेटर का यह बयान इस बात का सीधा प्रमाण है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर आम जनता से की जा रही अवैध उगाही का एक बड़ा हिस्सा नगर निगम के ऊंचे पदों पर बैठे अधिकारियों तक नियमित रूप से पहुंच रहा है। यह केवल एक छोटे कर्मचारी की मनमर्जी नहीं, बल्कि ऊपर से नीचे तक जुड़ा हुआ एक सुव्यवस्थित भ्रष्टाचार का सिंडिकेट है। कोयला चोरी जैसे संगठित अपराध से अपनी तुलना करके इस कर्मी ने यह साफ कर दिया है कि धनबाद में कानून का इकबाल पूरी तरह समाप्त हो चुका है।

स्थानीय जनता में भारी आक्रोश अब चुप क्यों हैं नगर आयुक्त और उपायुक्त।

इस खुली चुनौती के बाद अब गेंद धनबाद के नगर आयुक्त और जिला उपायुक्त डीसी के पाले में है। जनता अब सीधे प्रशासनिक मुखिया से सवाल कर रही है।

क्या एक संविदा कर्मचारी के इस अहंकारपूर्ण और दागी बयान के बाद भी उसे पद पर बनाए रखा जाएगा।

क्या बड़े साहब शब्द का प्रयोग जिन वरिष्ठ अधिकारियों के लिए किया गया है, वे अपनी ईमानदारी साबित करने के लिए इस ऑपरेटर को तुरंत निलंबित करेंगे। क्या इस पूरे सिंडिकेट और कोयला चोरी से जुड़े इस कथित गठजोड़ की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी को सौंपी जाएगी।

जोशी न्यूज़ रिपोर्टर मुजाहिद की खास रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000