कोमर मोड़ के पास बेलगाम हाईवा वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, लगभग दो घंटे तक स्टेट हाईवे रहा जाम

कोमर मोड़ के पास बेलगाम हाईवा वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, लगभग दो घंटे तक स्टेट हाईवे रहा जाम

तुबेद कोलियरी से रेलवे साइडिंग तक चलने वाले हाईवा वाहनों की तेज रफ्तार, धूल-प्रदूषण एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी से नाराज ग्रामीण आज कोमर मोड़ के पास सड़क पर उतर आए। आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे तक स्टेट हाईवे जाम कर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर होने के बावजूद हाईवा वाहन ब्रेकर तड़पाते हुए तेज गति से गुजरते हैं, जिससे सड़क किनारे रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। रात में तेज आवाज के कारण लोगों की नींद तक बाधित होती है। साथ ही धूल-प्रदूषण से भी ग्रामीण परेशान हैं।

ग्रामीणों ने हाईवा वाहनों की गति नियंत्रित करने, नियमित पानी का छिड़काव कराने तथा सड़क किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों की पहल पर ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पुनः जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000