पर्यावरण दिवस के अवसर बलियापुर थाना मे वृक्षारोपण एवं सरिसाकुंडि ग्राम के विद्या दीप कोचिंग सेन्टर मे हुआ पर्यावरण संबंधी प्रतियोगिता।

पर्यावरण दिवस के अवसर बलियापुर थाना मे वृक्षारोपण एवं सरिसाकुंडि ग्राम के विद्या दीप कोचिंग सेन्टर मे हुआ पर्यावरण संबंधी प्रतियोगिता।

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बलियापुर थाना प्रागंण मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर धनबाद के सिंदरी विधायक श्री चन्द्रदेव उर्फ बबलू महतो, वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद श्री प्रभात कुमार, सिटी एस0पी0 धनबाद श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी श्री प्रकाश चंद महतो, सिंदरी CI सुश्री नूतन मोदी, थाना प्रभारी बलियापुर सत्यजीत कुमार, सेल की ओर से ई0डी0 श्री विनित रावल, श्री शिवराम बनर्जी, महाप्रबंधक (प्रभारी तसरा), श्री पंकज मंडल (उपमहाप्रबंधक), श्री पंकज कुमार (उपमहाप्रबंधक) एवं KTMPL से श्री महेश अन्य गणमान्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एंव जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आवश्यक है। उन्होनें लोगों से अपील किया की वे केवल पौधे न लगाये बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। विधायक श्री बबलू महतो ने कहा कि बढते प्रदूषण और जलवायू परिवर्वन की चुनौतियों से निपटने की लिए सामुहिक प्रयास जरूरी है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने को संकल्प लिया। अवसर पर थाना परिसर एंव आसपास के क्षेत्र मे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गये। वही बलियापुर अन्तर्गत मौजा सरिसाकुंडी मे संचालित विद्या दीप कोचिंग सेन्टर मे पर्यावरण संबंधी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पर्यावरण से संबंधित चित्र के माध्यम से कोचिंग मे पढने वाले बच्चों के बीच पर्यावरण की महत्ता बताई गई। प्रतियोगिता मे 60 छात्रों को चित्रकला के उपकरण से पुरस्कृत किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000