प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक उपलब्धि दिवस सबसे अधिक दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर धर्मपुरी विधानसभा में हुए विविध आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक उपलब्धि दिवस सबसे अधिक दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर धर्मपुरी विधानसभा में हुए विविध आयोजन

धामनोद।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक उपलब्धि दिवस पर धर्मपुरी विधानसभा क्षेत्र में उत्साह एवं उल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का नेतृत्व विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत धामनोद नगर के बस स्टैंड परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान से हुई। विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
साथ ही प्रगति पथ पद यात्रा के तहत बस स्टैंड से लेकर हनुमान मंदिर तक जनसंपर्क किया गया।
इसके पश्चात कन्या शाला प्राथमिक विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्टाफ एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
तत्पश्चात श्री मनोकामेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक श्री कालू सिंह ठाकुर के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।प्रतिनिधि निलेश माहेश्वरी ने बताया कि मंदिर भवन निर्माण हेतु पाँच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा भी की। उपस्थित जनसमुदाय ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ममता वर्मा,नगर अध्यक्ष सीमा पाटीदार, विष्णु पाटीदार,महादेव धनगर निलेश महेश्वरी,घनश्याम चौहान, वरिष्ठ कृष्ण चंद्र पाटीदार,राधेश्याम कसरावदिया,पार्षद देवकन्या मुकाती, ,नरेंद्र चौहान,शांतिलाल मुकाती,दिनेश शर्मा, महेंद्र चौहान,राकेश पटेल, पूरण सिंह ओसारी, राकेश पाटीदार,ओम पटेल, महेंद्र चौहान, प्रवीण पाटीदार, संगीता यादव,मनोरमा कुशवाह,राधा पाटीदार, वर्षा शुक्ला, जिला मंत्री अनिता शर्मा,राजेंद्र महाजन,सुरेश सर पाटीदार, गणेश वर्मा महेश पटेल,सचिन भाबर,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। यह उपलब्धि देशवासियों के विश्वास, सेवा और विकास की राजनीति की विजय का प्रतीक है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000