झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची के पत्रांक 663 दिनांक 30 मार्च 2026 तथा पत्रांक 743

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची के पत्रांक 663 दिनांक 30 मार्च 2026 तथा पत्रांक 743 दिनांक 9 अप्रैल 2026 के आलोक में धनबाद जिले के सभी विद्यालयों में मासिक रेल परीक्षा का आयोजन लर्निंग आउटकम एलाइन स्प्लिट अप सिलेबस के अनुसार करते हुए किया जाना है। कार्यालय पत्रांक 560 दिनांक 17 अप्रैल 26 के द्वारा कार्यक्रम के मॉनिटर हेतु विस्तृत दिशा नितेश भी निर्गत किया गया है। इसी क्रम में जून 2026 माह के लिए आज 15 जून 2026 तथा 16 जून 2026 को रेल परीक्षा का आयोजन विद्यालयों में किया जा रहा है। सभी संकुल साधन को अपने क्षेत्र के पांच पांच विद्यालय प्रखंड साधन सेवी को तीन-तीन विद्यालय प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दो-दो विद्यालय के साथ-साथ प्रखंड संसाधन केंद्र में कार्य अन्य कर्मियों यथा लेखपाल, mis कोऑर्डिनेटर,डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं एमडीएम के ऑपरेटर को भी एक-एक विद्यालय का अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिला स्तर पर कार्यरत जिला शैक्षिक अनुश्रवण इकाई धनबाद के सदस्यों द्वारा सभागार से rail परीक्षा का ऑनलाइन अनुश्रवण किया जा रहा है। जिला शैक्षणिक अनुश्रवण इकाई धनबाद के सदस्यों द्वारा आज कल 12 विद्यालयों का अनुश्रवण सभागार से ऑनलाइन किया गया जिसमें सभी विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होता पाया गया एवं उपस्थित समग्र रूप से 75% रही। कम उपस्थित का कारण ग्रिष्मवकाश उपरांत विद्यालय के खुलना बताया गया। आगामी परीक्षा म शत प्रतिशत करने के लिए सभी को सुझाव दिया गया। ऑनलाइन मॉनिटरिंग में धनबाद प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दामोदरपुर उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कोला कुसुमा उच्च विद्यालय धनसर तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुटकी नंबर 10 गोविंदपुर प्रखंड से उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बिलासपुर उच्च विद्यालय जादवपुर बाघमारा प्रखंड से प्लस टू उच्च विद्यालय बाघमारा एसएस हाई स्कूल बाघमारा पीएम श्री मध्य विद्यालय रायगंज को किया गया निरसा प्रखंड से केजीबीवी निरसा एवं एसएसकेबीसी उच्च विद्यालय पूर्वी टुंडी के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मेराणावतांड एवं jbav का किया गया। सभी विद्यालयों में सुविधानुसार कहीं ब्लैक बोर्ड से या डिजिटल बोर्डमे प्रश्न पत्र लिखकर कहीं व्हाइट बोर्ड से परीक्षा संपन्न कराई गई।
सभी विद्यालय को यह भी सुझाव दिया गया की परीक्षा के पश्चात J GURUJI एप्प से उत्तर कुंजी प्राप्त कर सभी बच्चों को अभ्यास कराया जाए।
रेल प्रोजेक्ट हेतु सभी बच्चों का विषय वार कॉपी संधारित करते हुए एक सप्ताह के अंदर मूल्यांकन करते हुए परीक्षा फल घोषित किया जाए।
कहीं कहीं यह बी एड प्रशिक्षु के द्वारा परीक्षा कराई जा रही थी। निर्देश दिया गया की विषय बार शिक्षक के द्वारा ही परीक्षा का कार्य कराया जाए। यह भी सुझाव दिया गया कि विद्यालय के सभी वर्ग कक्ष में रेल परीक्षा का सारणी चिपकाए जाए। प्रखंड़ों से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार जिले के 75 % बच्चों ने परीक्षा दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000