20 का काम कर रहे सिर्फ 2 मिस्त्री सिंदरी में DVC और JBVNL के खोखले सिस्टम की खुली पोल।

सिंदरी में बिजली पर पावर पॉलिटिक्स कांडरा DVC मुख्यालय पर बैठे विधायक अमित चौधरी को पिलाई कड़क चाय

सिंदरी में बिजली संकट पर उबाल डीवीसी की लापरवाही पर भड़के विधायक चंद्रदेव महतो कांडरा मुख्य द्वार पर दिया धरना

20 का काम कर रहे सिर्फ 2 मिस्त्री सिंदरी में DVC और JBVNL के खोखले सिस्टम की खुली पोल।

अधिकारियों को कड़ी फटकार गर्मी में मेंटेनेंस का खेल बंद करो, जनता बेहाल है
सिंदरी।
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में बिजली की बदहाली को लेकर जन-आक्रोश फूट पड़ा है। दामोदर वैली कॉरपोरेशन DVC की लगातार बढ़ती लापरवाही और तानाशाही रवैये के खिलाफ बुधवार को सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कांडरा स्थित डीवीसी के मुख्य द्वार पर अपने समर्थकों के साथ शांतिपूर्ण लेकिन बेहद आक्रामक धरना-प्रदर्शन किया। विधायक के इस कदम से डीवीसी प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
बारिश या ठंड में करो मेंटेनेंस अभी बिजली काटी तो खैर नहीं
धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक चंद्रदेव महतो ने डीवीसी प्रबंधन के अधिकारी अमित चौधरी को जमकर लताड़ा और कड़ी फटकार लगाई। विधायक ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा
अगले दो महीनों तक डीवीसी का कोई भी मेंटेनेंस का ड्रामा नहीं चलेगा। इस भीषण गर्मी में सिंदरी की जनता छोटे-छोटे बच्चे और व्यवसायी एक-एक पल बिजली के लिए तरस रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई ठप है, व्यापार चौपट हो चुका है। अगर कोई मेंटेनेंस करना ही है तो दो महीने बाद बारिश या ठंड के मौसम में करें जब बिजली की खपत कम होती है। अभी जनता को परेशान किया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक ने साफ कहा कि बिजली संकट के कारण न सिर्फ आम जनता त्रस्त है, बल्कि व्यापार ठप होने से झारखंड सरकार और केंद्र सरकार को भी भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
JBVNL को भी चेतावनी विधानसभा में घसीटेंगे भ्रष्ट अधिकारी
विधायक ने सिर्फ डीवीसी ही नहीं बल्कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड JBVNL को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर जेबीवीएनएल अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाता है और लापरवाही जारी रखता है, तो उसके खिलाफ भी जोरदार धरना-प्रदर्शन होगा। इस मामले को आगामी विधानसभा सत्र में पूरी मजबूती से उठाया जाएगा और जनता को परेशान करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को पद से हटाने के लिए सरकार को विवश कर दिया जाएगा।
भीषण अंदरूनी सच 20 मिस्त्री का काम सिर्फ 2 स्टाफ के भरोसे
इस हाई-प्रोफाइल धरने के बीच बिजली विभाग के जमीनी स्तर के कर्मचारियों स्टाफ का एक बड़ा और चौंकाने वाला दर्द भी सामने आया है। कुछ कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर व्यवस्था की पोल खोलते हुए बताया
स्टाफ का भारी टोटा पूरे सिंदरी फीडर और कुल 5 फीडरों की देखरेख का जिम्मा महज 2 स्टाफ के कंधों पर है
जरूरत बनाम हकीकत: जहां पूरे क्षेत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए कम से कम 15 से 20 मिस्त्रियों की सख्त जरूरत है, वहां सिर्फ दो लोगों से काम लिया जा रहा है।
रात की नींद हराम कर्मचारियों ने बताया हमारा दिन-रात का सोना हराम हो गया है। अगर गलती से किसी एक मिस्त्री की तबीयत खराब हो जाए, तो पूरे इलाके की बिजली भगवान भरोसे हो जाती है।
बड़ा सवाल जब रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले मैदानी कर्मचारियों की ही भारी कमी है तो झारखंड सरकार और बिजली विभाग बड़े-बड़े दावे कैसे कर सकता है झारखंड बिजली वितरण लिमिटेड को जल्द से जल्द इस जनशक्ति मैनपावर की कमी को दूर करना होगा, वरना सिंदरी की जनता का गुस्सा कभी भी उग्र रूप ले सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000