कोयलांचल के गांधी’ कहे जाने वाले पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन से अपूरणीय क्षति : संतोष कुमार सिंह

‘कोयलांचल के गांधी’ कहे जाने वाले पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन से अपूरणीय क्षति : संतोष कुमार सिंह
धनबाद, 14 जुलाई। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जनप्रिय समाजसेवी मन्नान मल्लिक के निधन से पूरे कोयलांचल एवं झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। सादगी, सौहार्द और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण के कारण अनेक लोग उन्हें सम्मानपूर्वक “कोयलांचल का गांधी” कहा करते थे।
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, “मन्नान मल्लिक साहब हमारे अभिभावक, मार्गदर्शक और कोयलांचल की राजनीति के ऐसे जननेता थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचित समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे कोयलांचल ने अपना एक सच्चा जनसेवक खो दिया है।”
उन्होंने कहा कि मन्नान मल्लिक साहब का सरल व्यक्तित्व, मिलनसार स्वभाव, धर्मनिरपेक्ष सोच और जनहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनका जाना कोयलांचल की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करती है।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
संतोष कुमार सिंह
जिलाध्यक्ष, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000