दस दिनों से बिजली आपूर्ति ठप अंधेरे में रह रहे लक्ष्मी कॉलोनी के लोगों का फूटा गुस्सा, लोदना बीसीसीएल

दस दिनों से बिजली आपूर्ति ठप अंधेरे में रह रहे लक्ष्मी कॉलोनी के लोगों का फूटा गुस्सा, लोदना बीसीसीएल एरिया-10 महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव, जल्द बिजली बहाली का आश्वासन।

बीसीसीएल के क्षेत्र संख्या-10 अंतर्गत लक्ष्मी कॉलोनी में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। भाकपा (माले) नेता सबूर गोराई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बीसीसीएल एरिया-10 के महाप्रबंधक (जीएम) कार्यालय का घेराव कर तत्काल बिजली बहाल करने की मांग की। घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार 10 दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। भाकपा (माले) नेता सबूर गोराई ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही के कारण लक्ष्मी कॉलोनी के लोग कई दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं सलीम आजाद ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से लोगों को लंबे समय तक वंचित रखना पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिसके कारण लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि बिजली व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीएल एरिया-10 के महाप्रबंधक ने तत्काल बिजली व्यवस्था बहाल कराने के लिए आवश्यक तार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। महाप्रबंधक के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन में सलीम आजाद, गणेश पासवान, पूर्व पार्षद बीरेन गोराई, राजा अंसारी, सिबू निषाद, रिंकू देवी, मकुला देवी, बेबी कुमारी, शकुंतला देवी, रूबी, प्रवीण, सहजहां बेगम, धर्मेंद्र सिंह, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000