स्थान जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को अपराह्न 4:00 बजे

स्थान जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद
आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को अपराह्न 4:00 बजे धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस मुख्यालय, हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर के नाम पर एकत्रित चंदे में कथित अनियमितताओं एवं चंदा चोरी के आरोपों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं और उनके नाम पर एकत्रित जनता की श्रद्धा एवं धन का दुरुपयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। यदि चंदे के संग्रहण अथवा उसके उपयोग में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं हो सकता और इस पूरे मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करना संबंधित संस्थाओं एवं सरकार की जिम्मेदारी है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री प्रदीप पांडे ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक दल या संगठन की संपत्ति नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यदि श्रीराम मंदिर के नाम पर जुटाए गए चंदे में गड़बड़ी अथवा वित्तीय अनियमितता के आरोप सामने आए हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी परिस्थिति में संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी की पक्षधर रही है तथा धार्मिक आस्था के नाम पर भ्रष्टाचार करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करती है।
दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक एवं संस्था का दायित्व है। श्रीराम के नाम पर एकत्रित प्रत्येक रुपये का हिसाब देश की जनता को मिलना चाहिए। यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और जनता का विश्वास कायम रहे।
जारीकर्ता:
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000