आज झारखंड मुक्ति मोर्चा, सिंदरी नगर समिति के तत्वावधान में “श्रद्धांजलि सह शोक सभा” का आयोजन झामुमो कार्यालय, सिंदरी में किया गया।

आज झारखंड मुक्ति मोर्चा, सिंदरी नगर समिति के तत्वावधान में “श्रद्धांजलि सह शोक सभा” का आयोजन झामुमो कार्यालय, सिंदरी में किया गया।
सभा में झारखंड आंदोलन के जनक, परम श्रद्धेय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सभा में वक्ताओं ने दिशोम गुरु के संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंड की पहचान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और आदिवासी-अस्मिता को बचाने के लिए किए गए अद्वितीय योगदान को याद किया।

महानगर सचिव का वक्तव्य:
“दिशोम गुरु सिर्फ एक नेता नहीं थे, वे झारखंड की आत्मा और हमारी संघर्षशील पहचान थे। उनका जीवन हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और जनता के हक के लिए डटे रहना चाहिए। आज हमने संकल्प लिया है कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए हम एकजुट होकर संघर्ष जारी रखेंगे।”

महानगर सचिव के इस प्रेरणादायक संबोधन के बाद सभा में मौजूद सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि दिशोम गुरु के आदर्शों और संघर्ष की राह पर वे दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे।

सभा का संचालन नगर समिति अध्यक्ष श्री परशुराम सिंह जी ने किया और अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे महानगर सह सचिव सोहन सोरेन महानगर युवा मोर्चा संगठन सचिव शमशाद खान सिंदरी नगर सचिव शिवलाल मुर्मू, मलई महतो, हराधन गोराई,अनिल मंडल, नाजु सिंह,आनंद मंगल,रोहित मंडल, महिला मोर्चा सिंदरी नगर अध्यक्ष पिंकी हेंब्रम सचिव प्रतिमा हेमब्रम, अशोक महतो,नीतिश सिन्हा,राजेश महतो, विश्वजीत गोराई,विकास मंडल,सुनील महतो, राजेंद्र हेंब्रम, सुशील हेंब्रम, बलराम मंडल, रमेश दत्त, अमित दे, अनिल यादव,सुमन सिंह, सूरज सिंह, कृष्णा कुम्हार, मोहम्मद हफीज, विकास गोराई काजल कुमार,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000