हजारीबाग पुलिस की गाड़ी का धनबाद में भीषण एक्सीडेंट, ट्रेलर ने मारी टक्कर; एक जवान शहीद, कई गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग पुलिस की गाड़ी का धनबाद में भीषण एक्सीडेंट, ट्रेलर ने मारी टक्कर; एक जवान शहीद, कई गंभीर रूप से घायल
​धनबाद:
झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर एक बार फिर रफ़्तार का क़हर बरपा है। हजारीबाग जिले के चलकुशा थाने की पुलिस बोलेरो गाड़ी संख्या JH01GR 8798 को एक बेलगाम ट्रेलर संख्या NL01AD 2340 ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कर्तव्य पथ पर तैनात चलकुशा थाने के बहादुर आरक्षी राम लखन यादव का असामयिक और बेहद दुखद निधन हो गया है, जबकि गाड़ी में सवार कई अन्य जवान ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
​बेलगाम भारी वाहनों का आतंक, रौंद दी पुलिस की गाड़ी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चलकुशा थाने की पुलिस टीम सरकारी कार्य से बोलेरो वाहन से जा रही थी। इसी दौरान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन यानी ट्रेलर ने पुलिस की गाड़ी को ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौक़े पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। गाड़ी में फंसे जवानों को बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ घायल जवानों का इलाज चल रहा है और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
​सड़क सुरक्षा के दावों की खुली पोल, व्यवस्था पर तीखे सवाल
जीटी रोड पर बेलगाम दौड़ते भारी वाहन और उनकी अनियंत्रित रफ़्तार आए दिन मासूमों और अब रक्षकों की जान ले रही है। इस भीषण हादसे ने प्रशासन के दावों और सड़क सुरक्षा के खोखले वादों की कलई खोलकर रख दी है। सवाल यह उठता है कि आख़िर हाईवे पर इन बेलगाम ट्रेलरों की रफ़्तार पर लगाम क्यों नहीं कसी जा रही है? एक जाँबाज़ जवान का इस तरह चले जाना पूरे महकमे और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसका जवाबदेह आख़िर कौन है?
​वीर शहीद को अश्रूपूरित श्रद्धांजलि
कर्तव्य की बलिवेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले जाँबाज़ आरक्षी राम लखन यादव के इस आकस्मिक निधन से हर आँख नम है और पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस अत्यंत कठिन समय में पीड़ित परिवार को यह असहनीय आघात और दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000