दिलीप सिंह बोले – हनुमान जी की कृपा से सिंदरी में शांति और एकता बनी रहे,जागरण में हुए शामिल

दिलीप सिंह बोले – हनुमान जी की कृपा से सिंदरी में शांति और एकता बनी रहे,जागरण में हुए शामिल

सिंदरी। सिंदरी स्थित एसीसी हनुमान मंदिर में बीती रात आयोजित भव्य जागरण में युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह समाजसेवी दिलीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।मंदिर पहुंचने पर कमिटी के ब्रजेश सिंह,पंकज सिंह,श्रीराम उर्फ विक्रम सहित अन्य सदस्यों ने अंगवस्त्र भेंट कर दिलीप सिंह एवं भाजपा नेत्री तारा देवी का सम्मान किया।इस अवसर पर दिलीप सिंह ने कहा,एसीसी हनुमान मंदिर में हो रहे इस दिव्य जागरण में शामिल होकर मन को अत्यंत शांति मिली। मैं मंदिर कमिटी का आभार व्यक्त करता हूं। हनुमान जी की कृपा से पूरे सिंदरी में शांति, सौहार्द और एकता बनी रहे। युवा संघर्ष मोर्चा हमेशा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और देर रात तक भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000