डीएवी उच्च विद्यालय पाथरडीह में बीएलओ और शिक्षकों की गुंडागर्दी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी आशा कुमारी को धमकाया, कहा उपायुक्त के पास जाओ

डीएवी उच्च विद्यालय पाथरडीह में बीएलओ और शिक्षकों की गुंडागर्दी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी आशा कुमारी को धमकाया, कहा उपायुक्त के पास जाओ

​पाथरडीह ​झारखंड सरकार और निर्वाचन आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए झरिया विधानसभा क्षेत्र के डीएवी उच्च विद्यालय पाथरडीह में तैनात बीएलओ और शिक्षक खुलेआम तानाशाही पर उतर आए हैं। चुनाव आयोग का सख्त आदेश है कि बीएलओ को घर-घर जाकर एसआईआर और मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन करना है, लेकिन पाथरडीह में ये कर्मचारी सरकारी नियमों को रद्दी का टुकड़ा समझकर स्कूल परिसर में ही अड्डा जमाए बैठे हैं।
​सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाने का यह खेल तब और शर्मनाक हो गया जब वार्ड 53 की पूर्व पार्षद प्रत्याशी आशा कुमारी अपना काम कराने पहुंचीं। वहां मौजूद बीएलओ और शिक्षकों ने न सिर्फ काम करने से साफ मना कर दिया, बल्कि बदतमीजी पर उतर आए। कर्मचारियों ने दबंगई दिखाते हुए सीधे शब्दों में कहा कि तुम्हारा काम नहीं करेंगे, जाकर उपायुक्त को बोल दो।
​स्कूल के भीतर बैठकर इस तरह की गुंडागर्दी और कामचोरी से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो रही है। सरकारी कर्मचारियों का यह अड़ियल रवैया साफ बताता है कि उन्हें न तो चुनाव आयोग का खौफ है और न ही जिले के प्रशासनिक अधिकारियों का। पूर्व पार्षद प्रत्याशी आशा कुमारी और आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने धनबाद उपायुक्त से मांग की है कि ऐसे कामचोर और बदतमीज कर्मचारियों को तुरंत निलंबित किया जाए और मामले की जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000