सेवा और समर्पण के प्रतीक: पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड के सीएमडी श्री किशोर बाबू सज्जा के 63वें जन्म दिवस पर टासरा में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न ।

सेवा और समर्पण के प्रतीक: पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड के सीएमडी श्री किशोर बाबू सज्जा के 63वें जन्म दिवस पर टासरा में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न ।

पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड के कर्मठ एवं दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता, कंपनी के माननीय सीएमडी श्री किशोर बाबू सज्जा के 63वें जन्म दिवस के अवसर पर शनिवार को केटीएमपीएल ऑफिस, टासरा परियोजना के प्रांगण में “रक्तदान – जीवनदान” के संकल्प के साथ एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से सीएमडी श्री किशोर बाबू सज्जा को शुभकामनाएं अर्पित कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उपस्थित सभी ने कहा कि श्री सज्जा का नेतृत्व और समाज सेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेल के महाप्रबंधक प्रभारी टासरा श्री शिवराम बनर्जी ने केटीएमपीएल परिवार द्वारा आयोजित इस पुनीत कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा जन्म दिवस जैसे अवसर को सामाजिक सेवा से जोड़कर जो उदाहरण प्रस्तुत किया गया है, वह अनुकरणीय है। इससे न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवन मिलेगा, बल्कि समाज में सेवा भाव को भी बल मिलेगा।”कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेल के महाप्रबंधक भू-संपदा श्री पंकज मंडल, उपमहाप्रबंधक खनन श्री पंकज कुमार एवं केटीएमपीएल के परियोजना निदेशक श्री टी. रमेश भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी सीएमडी को जन्म दिवस की बधाई दी और कहा कि कंपनी केवल प्रोजेक्ट निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को भी पूरी निष्ठा से निभा रही है। इस रक्तदान शिविर का आयोजन फेडरेशन ऑफ वॉलेंटरी ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन, झारखंड के श्री मो. अलाउद्दीन के मार्गदर्शन में किया गया। तकनीकी सहयोग सदर अस्पताल के डॉ. राकेश कुमार एवं पाटलीपुत्र अस्पताल, धनबाद के डॉ. बी के सिन्हा एवं उनकी मेडिकल टीम द्वारा प्रदान किया गया। शिविर में रक्तदान हेतु सभी आवश्यक चिकित्सीय व्यवस्थाएं एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया था।शिविर में पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड एवं केटीएमपीएल के 150 से अधिक अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं में युवाओं का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के सामाजिक एवं स्वास्थ्य कल्याण कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में केटीएमपीएल के एचआर, सीएसआर प्रशासनिक एवं सुरक्षा विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000