झरिया की आंगनबाड़ी सेविका हनीफा शम्स जिला प्रशासन द्वारा अव्वल पुरस्कार से सम्मानित

झरिया की आंगनबाड़ी सेविका हनीफा शम्स जिला प्रशासन द्वारा अव्वल पुरस्कार से सम्मानित
​धनबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन धनबाद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में झरिया क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका हनीफा शम्स को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। दोपहर 12 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में धनबाद के उपायुक्त महोदय ने उन्हें सम्मानित किया।
​पाथरडीह ईदगाह मोहल्ला, वार्ड संख्या 50 की निवासी और कोड संख्या 130 की आंगनबाड़ी सेविका हनीफा शम्स को यह सम्मान स्वास्थ्य, पोषण और समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला है। उपायुक्त महोदय ने उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की। इस उपलब्धि पर पाथरडीह और झरिया क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000