जमीन के म्यूटेशन व रसीद काटने में अंचल कार्यालय की मनमानी, जनहित के कार्यों में आनाकानी से आम जनता परेशान

जमीन के म्यूटेशन व रसीद काटने में अंचल कार्यालय की मनमानी, जनहित के कार्यों में आनाकानी से आम जनता परेशान
झरिया: झरिया अंचल कार्यालय में फैली अव्यवस्था और प्रशासनिक तानाशाही अब चरम पर पहुंच गई है। अंचल कार्यालय का कोई भी जनहित का कार्य हो, अधिकारी और कर्मचारी काम करने में खुलेआम आनाकानी कर रहे हैं। जमीन का म्यूटेशन दाखिल-खारिज कराना हो या जमीन की रसीद कटवानी हो, आम जनता को महीनों तक कार्यालय के चक्कर काटने पर मजबूर किया जा रहा है।
अंचल अधिकारी और कर्मचारियों की मनमर्जी का आलम यह है कि आम नागरिकों की जायज फाइलों को भी अटका कर रखा जाता है। कागजी प्रक्रियाओं में जानबूझकर अड़ंगा लगाया जाता है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग बुरी तरह परेशान हैं।
समाचार छपने से बौखलाहट, मीडिया को धमकी
जब अंचल कार्यालय में चल रही इस धांधली और भ्रष्टाचार को लेकर मीडिया खबरें प्रकाशित करती है, तो बौखलाहट में रामरतन पांडे जैसे कर्मचारी नया पैंतरा आजमाने लगते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता से घबराकर रामरतन पांडे द्वारा अंचल अधिकारी CO को मीडिया के खिलाफ ही लिखित शिकायतें सौंपी जा रही हैं। इतना ही नहीं, खबरें प्रकाशित करने वाले पत्रकारों को पुलिस और थाने की धमकी देकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
शिकायतों और पिटीशन के बाद भी आलाधिकारी मौन
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार लिखित शिकायतों, पब्लिक पिटीशन और समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने के बावजूद राज्य के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और धनबाद के उपायुक्त डीसी का इस ओर ध्यान न देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा प्रतीत होता है मानो शासन-प्रशासन पूरी तरह कुंभकर्णी नींद में सो चुका है।
क्षेत्र के पीड़ितों और आम नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अंचल कार्यालय की इस कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ और दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो जनता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000