श्री सत्यनारायण मंदिर में संस्कृत सप्ताह का आयोजन: जन्माष्टमी को लेकर श्लोक और आगामी पर्वों पर हुई चर्चा

श्री सत्यनारायण मंदिर में संस्कृत सप्ताह का आयोजन: जन्माष्टमी को लेकर श्लोक और आगामी पर्वों पर हुई चर्चा

झरिया 30 अगस्त। स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर की संस्कृत पाठशाला में आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण की महिमा से जुड़े प्रसिद्ध श्लोक मूकं करोति वाचालं पंगुं लंघयते गिरिम् यत्कृपा तमहं वन्दे परमानन्दमाधवम् का पाठ कराया गया। इसका अर्थ है कि जिनकी कृपा से गूँगा बोलने लगता है और लंगड़ा व्यक्ति पहाड़ लांघ जाता है, उन परम आनंद स्वरूप श्री कृष्ण की हम वंदना करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत इस सप्ताह आने वाले प्रमुख पर्वों बहुला चतुर्थी, संकष्टी चतुर्थी, नाग पंचमी और शीतला सप्तमी के आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए पाठशाला में अंताक्षरी, पहाड़ा, संभाषण वार्तालाप और संस्कृत गीतों का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने का कार्य अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी ने किया। सत्र के समापन के बाद धनबाद के श्री वीरेश दोषी तथा गया से आए विद्यार्थी महेश द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर चेल्सी गोयल, अनन्या कुमारी, यामिनी कुमारी, प्राची कुमारी, अंशिका कुमारी, दीपिका कुमारी, अनिरुद्ध, शौर्या, आर्यन कुमार, अंशु कुमार, अनमोल कुमार, लवयांश कुमार, दिव्यांश सिंह, रौनक कुमार, कात्या कुमार, अभी कुमार, शिवांश कुमार, पूरब कुमार, इशांत सिंह, अनाव आनंद तिवारी, सुमित मिश्रा और युगवीर साव सहित कई अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000