भावी इंजीनियरों को परोसा जा रहा था फंगस लगा जहर बीआईटी सिंदरी में डायरेक्टर की शह पर फल फूल रहा करोड़ों का मेस घोटाला

भावी इंजीनियरों को परोसा जा रहा था फंगस लगा जहर बीआईटी सिंदरी में डायरेक्टर की शह पर फल फूल रहा करोड़ों का मेस घोटाला

भावी इंजीनियरों की सेहत से खिलवाड़ बीआईटी सिंदरी के हॉस्टलों में परोसा जा रहा फंगसयुक्त जहरीला खाना सुरक्षा विभाग की रेड में खुली पोल
बीआईटी डायरेक्टर की शह पर फल फूल रहा करोड़ों का मेस घोटाला चार हजार छात्रों की जिंदगी खतरे में फिर भी जिम्मेदार मौन
सिंदरी तकनीकी शिक्षा का सिरमौर कहे जाने वाले बीआईटी सिंदरी में छात्र छात्राओं के भविष्य और सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है हॉस्टलों के मेस में भावी इंजीनियरों की थाली में शुद्ध भोजन की जगह गंदगी सड़न और फंगस परोसा जा रहा है बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की औचक छापेमारी ने संस्थान के अंदर चल रहे एक बेहद घिनौने और बड़े घोटाले की परतें उधेड़ कर रख दी हैं
चार हजार छात्रों की सेहत से समझौता डायरेक्टर की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
लगभग चार हजार छात्र छात्राओं के खान पान में इतने बड़े पैमाने पर हो रही गड़बड़ी कोई मामूली लापरवाही नहीं बल्कि संस्थान के भीतर पनप रहा एक बड़ा घोटाला है सबसे बड़ा सवाल बीआईटी के डायरेक्टर की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है जब छात्र लगातार घटिया और जहरीले खाने की शिकायत कर रहे थे तब डायरेक्टर और संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी आंखें मूंदकर क्यों बैठे थे बिना लाइसेंस के अवैध रूप से चल रहे मेस संचालकों को किसकी शह पर संरक्षण मिल रहा था ऐसे बेपरवाह रवैये वाले डायरेक्टर को एक पल भी पद पर रहने का हक नहीं है उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बर्खास्त किया जाना चाहिए
सड़े प्याज फंगस और गंदगी के बीच पक रहा था खाना
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार के नेतृत्व में जब टीम ने बीआईटी सिंदरी के पांच हॉस्टलों में दबिश दी तो रसोई का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए हॉस्टल संख्या चौदह के मेस के स्टोर रूम में भारी गंदगी पाई गई छात्रों को खिलाने के लिए रखे प्याज और अन्य खाद्य सामग्रियों में फंगस लगी हुई थी मेस संचालक मंसूर आलम पर दस हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया वहीं हॉस्टल संख्या बीस और बाईस में भी स्थिति बदतर मिली बेहद घटिया सामग्री से खाना तैयार किया जा रहा था मेस संचालक खेपा मांझी से बीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया
बिना लाइसेंस और मानकों को ताक पर रखकर चल रहा था मेस का काला कारोबार
जांच के दौरान जो सबसे चौंकाने वाला खुलासा हुआ वह यह कि बीआईटी सिंदरी परिसर में एक भी मेस संचालक के पास मान्य खाद्य लाइसेंस नहीं था रसोइये बिना दस्ताने के बदबूदार माहौल में खाना बना रहे थे खाद्य सामग्रियों के भंडारण की व्यवस्था काफी दयनीय पाई गई
विभाग ने थमाया डायरेक्टर को नोटिस चौदह दिनों का अल्टीमेटम
छापेमारी के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीआईटी सिंदरी के निदेशक को आधिकारिक नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी है विभाग ने मेस संचालकों को चौदह दिनों के भीतर लाइसेंस प्राप्त करने और खाद्य सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है अब देखना यह होगा कि हजारों छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले इस पूरे मामले में जिम्मेदारों पर क्या कड़ा कदम उठाया जाता है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000