मार्क्सवादी चिंतक व पूर्व सांसद कॉमरेड ए के राय की 91 वीं जयंती पर सिंदरी में सीपीएम की सिंदरी कमिटी की ओर से रांगामाटी में श्रद्धांजलि दी गईं।

मार्क्सवादी चिंतक व पूर्व सांसद कॉमरेड ए के राय की 91 वीं जयंती पर सिंदरी में सीपीएम की सिंदरी कमिटी की ओर से रांगामाटी में श्रद्धांजलि दी गईं।

सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।

सीपीएम के सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी के सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि कामरेड ए के राय का राजनैतिक सफर सिंदरी से शुरू हुआ और सर्वप्रथम सीपीएम से दो बार विधायक चुने गए और ताउम्र केंद्रीय मजदूर संगठन सीटू से जुड़कर मजदूरों के हित में कार्य करते रहे। उनका सादा जीवन और उच्च विचार था। मजदूर हित के लिए सदैव तत्पर रहने वाले राय साहब की सादगी एक मिसाल कायम की है, एक ऐसे दौर में यहां कोई मुखिया या पार्षद चुने जाते हैं तो विलासितापूर्वक जीवन व्यतीत करने लगते हैं वैसे समय में राय साहब की सादगी हमें याद आती है।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सूर्य कुमार सिंह और संचालन गौतम प्रसाद ने किया।

इस अवसर पर सीपीएम के नेता विकास कुमार ठाकुर, रानी मिश्रा, राज नारायण तिवारी, मिठू दास, सुबल चंद्र दास, सविता देवी, गोपाल राय, नरेंद्र नाथ दास, सुरेंद्र पांडेय, जीतू राय, रामलाल महतो, प्रमोद कुमार सिंहा, दीपक कुमार बनर्जी, अनिल कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000