घनुडीह के पास चल रहे पुल निर्माण के ढलाई कार्य का औचक निरीक्षण झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया*

*घनुडीह के पास चल रहे पुल निर्माण के ढलाई कार्य का औचक निरीक्षण झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया

झरिया। झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। शुक्रवार को घनुडीह के पास चल रहे पुल निर्माण के ढलाई कार्य का निरीक्षण झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया। इस दौरान पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज कुमार सहित स्थानीय लोग मौजूद थे। 44.49 करोड़ की लागत से झरिया से बलियापुर तक 11.44 किलोमीटर सड़क का निर्माण व चौड़ीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क की दशा झरिया विधायक की पहल पर बदल रही है। विधायक ने कहा कि जल्द यह पथ आम लोगो के लिए यातायात हेतु उपलब्ध होगा और लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Check Also
Close
  • Ok

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000