बालूमाथ में केंद्रीय विद्यालय व अस्पताल स्थापना हेतु अनीता देवी का पहल — सीसीएल है तैयार, जिला प्रशासन से भूमि आवंटन की मांग*

*बालूमाथ में केंद्रीय विद्यालय व अस्पताल स्थापना हेतु अनीता देवी का पहल — सीसीएल है तैयार, जिला प्रशासन से भूमि आवंटन की मांग*

लातेहार जिला परिषद की उपाध्यक्ष *श्रीमती अनीता देवी* ने बालूमाथ प्रखंड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए *केंद्रीय विद्यालय एवं अस्पताल की स्थापना* को लेकर *सीसीएल (CCL) अधिकारियों से निरंतर संवाद* किया है।

उनके अनुसार, *सीसीएल प्रबंधन बालूमाथ में केंद्रीय विद्यालय और अस्पताल खोलने के लिए पूरी तरह इच्छुक और तैयार है*, बशर्ते कि जिला प्रशासन द्वारा उपयुक्त भूमि उपलब्ध करा दी जाए।

बालूमाथ क्षेत्र में *कई कोलियरी परियोजनाएं संचालित* हैं, जिनमें कार्यरत कर्मचारियों के परिवारों सहित स्थानीय ग्रामीण और विस्थापित आबादी को *गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं* की अत्यधिक आवश्यकता है।

*उपाध्यक्ष अनीता देवी ने इस मांग को लेकर उपायुक्त, लातेहार को पत्र लिखकर आग्रह किया है* कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र भूमि चिन्हांकन एवं हस्तांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, ताकि सीसीएल द्वारा निर्माण कार्य को अमलीजामा पहनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि यह पहल *बालूमाथ के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी*, जिससे हजारों बच्चों को बेहतर शिक्षा और आम जनता को सुलभ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000