झरिया अंचलाधिकारी के कार्य से क्षेत्र में सुकून भरी रात बीत रही रैनाबसेरा करने वालों का

झरिया अंचलाधिकारी के कार्य से क्षेत्र में सुकून भरी रात बीत रही रैनाबसेरा करने वालों का
झरिया। झरिया अंचलाधिकारी धीरे धीरे कोयलाँचल की धरती झरिया में रैनाबसेरा करनेवालों के ह्रदय में अपना स्थान बना लिया है। लोग कहने लगे हैँ कि फिक्र नहीं रात अच्छी बीतेगी बिना ठंड लगे, क्योंकि अपने कार्य के समय के बाद रात्री प्रहरी की तरह औचक निरिक्षण में क्षेत्र में निकल जाते हैँ और कहीं भी किसी को बिना गर्म कपडे के ठीठुरते देख तुरंत अपने वहान से कम्बल निकाल कर उसके शरीर पर रख दिलासा दिलाते हैँ कि झारखण्ड सरकार के होते चिंता की कोई बात नहीं, हमलोग हैँ।
अभय कुमार सिन्हा, राजेश सिंह, हेमराज डालसा चौहान, दिपेन्द्र गुप्ता आदि लोगों ने बनियाहीर 7 नंबर, वार्ड 44, 45 एवं 52 में जा कर जरूरतमदों को झारखण्ड के मुखिया हेमंत सोरेन के द्वारा प्रदत्त कम्बल को देकर सभी को लाभान्वित किया।
कम्बल पा कर सभी के चहरे पर एक सुकून एवं राहत का एहसास सभी को हुआ और सभी ने झरिया अंचलाधिकारी एवं टीम का सुक्रिया किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000