सीपीएम के जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर की माता सरस्वती देवी (72) के निधन हृदयाघात से बीते बुधवार को

सीपीएम के जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर की माता सरस्वती देवी (72) के निधन हृदयाघात से बीते बुधवार को रंगरा ग्राम में भागलपुर में हो गया था। खबर पाकर स्वजन भागलपुर पहुंचे तथा बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव विक्रमशिला विश्विद्यालय के पास स्थित बटेश्वर स्थान के उत्तर वाहिनी गंगा नदी तट पर बीते बृहस्पतिवार को दाह संस्कार किया गया।

दाह संस्कार में परिवार के पूरे सदस्य तथा सीपीएम के सिंदरी शाखा 1 के सचिव गौतम प्रसाद, शाखा 2 के सचिव अधिवक्ता सूर्य कुमार सिंह, एडवा नेत्री रानी मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

सरस्वती देवी स्वतंत्रता सेनानी स्व. अनूप लाल झा की पुत्री, सिंदरी के समाजसेवी वीरेंद्र नाथ ठाकुर की पत्नी, सीपीएम के जिला सचिव कामरेड विकास कुमार ठाकुर की माता थी।

विकास कुमार ठाकुर ने बताया कि मां नहीं रही, ये मेरे जीवन की दूसरी बड़ी दुर्घटना है, पारिवारिक एकजुटता के लिए मां का सुझाव सदैव मिल का पत्थर साबित हुआ करती थी। प्रगतिशील विचार की मां हमेशा अच्छे कार्यों की सराहना करती रही। मां सरस्वती देवी धर्मपरायण महिला थी तथा सामाजिक एकजुटता और सर्वधर्म समभाव की पक्षधर थी। उनके निधन से पारिवारिक क्षति के साथ साथ सामाजिक क्षति भी हुई है।

सीपीएम के जिला सचिव कामरेड विकास कुमार ठाकुर के मातृ शोक पर जनवादी लेखक संघ के राज्य सचिव कुमार सत्येंद्र, जिला सचिव अशोक कुमार, एडवा की राज्य संयुक्त सचिव सुमना लाहिड़ी, मृदुला पुरन्दी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वरीय प्रशिक्षक शर्मिष्ठा सेनगुप्ता, माले के राज्य सदस्य सुरेश प्रसाद, डीवीसी कर्मचारी यूनियन के के के त्रिपाठी, शिल्पे अनन्या पत्रिका के संपादक प्रो. दीपक कुमार सेन, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ काशीनाथ चटर्जी, झारखंड राज्य महासचिव विश्वनाथ सिंह, धनबाद जिला सचिव भोला नाथ राम, सिंदरी नगर अध्यक्ष अनामिका तिवारी, नगर सचिव मुकेश कुमार, पश्चिम बंग विज्ञान मंच की मौसमी चटर्जी, बीमा कर्मचारी संघ के हजारीबाग मंडल अध्यक्ष हेमंत मिश्रा, दिनेश वर्णवाल, लेखिका तनुश्री गोराई, लेखिका मीनाक्षी संगकारा, परिवहन मजदूर यूनियन के सुनील कुमार, कांग्रेस के दिलीप मिश्रा, राजद के सुरेश कुमार राउत, किसान सभा के नेता असीम सरकार, सीपीएम के वरिष्ठ नेता गोपीकांत बक्सी, स्वपन माझी, डीवाईएफआई के जिला अध्यक्ष विश्वजीत महतो, सीटू राज्य सचिव संजय पासवान, सफल इंडिया के अध्यक्ष प्रदीप महतो, अधिवक्ता भैरव नाथ महतो, मार्क्सवादी चिंतक गणेश दिवान वर्मा, लोकजतन पत्रिका के ए टी पद्मानंद, समाजसेवी विनोद पांडेय, शिक्षक राजीव रंजन, विक्रम प्रसाद, नारायण चक्रवर्ती, जयहिंद मोड़ के समाजसेवी सुरेश सिंह आदि ने गहरी शोक और दुख व्यक्त की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000