सिंदरी, हो जाओ तैयार,खाटू जाने लिए,शिश के दानी श्याम का दर्शन पाने के लिए….,हमे तो खाटू जाना है,हमे तो खाटू

सिंदरी, हो जाओ तैयार,खाटू जाने लिए,शिश के दानी श्याम का दर्शन पाने के लिए….,हमे तो खाटू जाना है,हमे तो खाटू जाना है… भजनों पर श्रद्धालु नचाते झूमते चल रहे थे, मौका था श्री श्री श्याम सेवा समिति सिंदरी सदस्यो द्वारा आयोजित १३वा श्री श्याम निशान शोभा पद यात्रा का…

शुभारंभ सभी धार्मिक अनुष्ठान पुजारी रामचंद्र जी के द्वारा संपन्न कर श्री श्याम निशान की पूजन विधीवत संपन्न करा यजमान प्रियांशु जी संग पत्नी पलक अग्रवाल ने पहला निशान उठाया, उसके पश्चात सेकडो की संख्या में महिला,पुरुष बच्चे सभी श्याम भक्तजन हाथो में निशान लिए “हारे का सहारा श्री श्याम बाबा है हमारा” जय श्री श्याम” के गगन भेदी जयकारा के साथ नाचते झूमते,अबीर गुलाल खेलते, पद यात्रा करते हुए झरिया लाल बाजार स्थित श्यामधाम में पुजारी कैलाश पांडेय अपने सहयोगियों,मंदिर कमिटी के सहयोगियों द्वारा हर श्याम प्रेमी का निशान बाबा को निशान अर्पित कराया,

सभी श्रद्धालु गण श्याम की भक्ति में लीन थे,ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो श्याम प्रभु भक्तो के बीच मौजूद होकर भक्तो संग रंग गुलाल से होली खेल रहे हो, पूरा माहौल श्याममय था

निशान यात्रा का मुख्य आकर्षण गाजे बाजे के साथ फूल मालाओं से सुशोभित श्याम बाबा का भव्य दरबार की मनमोहक आकर्षक सजावट, मनमोहक झाकी सहित नाचते गाते बाबा का गुण गान करते श्याम भक्तों के हाथों में बाबा का निशान एवम बाबा का दरबार सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था जिसकी सजावट समिति के सदस्यों द्वारा की गई ,

रास्ते भर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं को जल पान, फलाहार, चाय नाश्ता,प्रसाद की समुचित व्यवस्था कर रखी थी,समिति के सदस्यों द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित कर धन्यवाद दिया

श्री श्याम भक्तों द्वारा बाबा के दरबार में जगह जगह श्याम बाबा की आरती की गई,रंग गुलाल, पुष्प की वर्षा कर आतिशबाजी की गई, श्री श्याम निशान लिए भक्तों का भी खूब आदर सत्कार सेवा किया,

आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम सेवा समिति सिंदरी सदस्य,पूरे रास्ते प्रशासन का सहयोग, महिला समिति एवम समाजिक संगठन, कार्यकर्ता जूटे हुए थे…

आयोजन को सफल बनने हेतु रामनिवास अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,पवन अग्रवाल,सुभाष गोयल,राजेश गोयल,राहुल अग्रवाल,रमेश शर्मा,प्रकाश अग्रवाल,अशोक गोयल,मेघराज गुप्ता,अशोक अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल,कुणाल, करण चौहान,शैलेश गोयल,पिंटू अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,कमलेश अग्रवाल,श्यामसुंदर अग्रवाल,आतिश गर्ग,अशोक गोयल,अमित अग्रवाल,मंजू देवी,सीमा अग्रवाल,कुसुम गोयल,नीलम गोयल,किरण करीवाला,लीलावती देवी,रेशमी अग्रवाल,पिंकी अग्रवाल,अंकिता अग्रवाल, अन्य सभी सदस्य जुटे हुए

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000