झरिया 8 फरवरी श्री सत्यनारायण मंदिर स्टेशन रोड झरिया में संस्कृत पाठशाला में आज आगामी शिवरात्रि को ध्यान में

झरिया 8 फरवरी श्री सत्यनारायण मंदिर स्टेशन रोड झरिया में संस्कृत पाठशाला में आज आगामी शिवरात्रि को ध्यान में

रख कर शिव महिमा के श्लोक का अभ्यास कराया गया स्वयं महेश श्वसुरों नगेश सखा धनेश तनयो गणेश ।

तथापि भिक्षाटन मेव शंभो बलियसी केवल ईश्वरेच्छा ।।

अर्थात स्वयं देवों के देव महेश है और उनके श्वसुर नगेश यानी पहाड़ों के राजा हिमालय है उनके दोस्त स्वयं धनेश यानि कुबेरजी है एवं पुत्र गणेश भगवान है जिनकी सबसे पहले पूजा करने के बाद ही कोई शुभ काम होता है फिर भी वे भिक्षाटन करते है ईश्वर इच्छा बलवान है ।

इसके अलावा संस्कृत में अंताक्षरी पहाड़ा संस्कृत संभाषण वार्तालाप गीत एवं सभी देवी देवताओं की प्रार्थना सिखाई गई ।

संस्कृत पढ़ाने का कार्य हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने किया एवं प्रसाद वितरण श्री विजय जानी द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर कुमकुम कुमारी दिव्या कुमारी वैष्णवी कुमारी प्राची कुमारी दीपिका कुमारी सत्या गुप्ता अदिती कुमारी लक्ष्मी कुमारी रिम्मी कुमारी सुहानी कुमारी सुरेश ठक्कर विपुल त्रिवेदी ऋतुराज कुमार राजवीर कुमार दयानंद सिंह अभिषेक कुमार युगवीर साव अनमोल कुमार शिवांश कुमार अभिकुमार इत्यादि उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000