मार्शलिंग यार्ड में पेलोडर का बकेट गिरने से मैकेनिक की मौत, मुआवजे को लेकर परिजनों में आक्रोश

मार्शलिंग यार्ड में पेलोडर का बकेट गिरने से मैकेनिक की मौत, मुआवजे को लेकर परिजनों में आक्रोश
धनबाद के सिंदरी स्थित मार्शलिंग यार्ड रेलवे साइडिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ खराब पेलोडर की मरम्मत करने के दौरान अचानक उसका बकेट बोकेट गिर जाने से मैकेनिक अशोक रवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में धनबाद के एक निजी अस्पताल CMC में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों के अनुसार, बलियापुर के खास परघा निवासी और बासुदेव रवानी के बड़े पुत्र अशोक रवानी मैकेनिक पिछले कई वर्षों से मार्शलिंग यार्ड रेलवे साइडिंग में परिवहन संवेदक ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे। घटना के वक्त वे खराब पेलोडर को ठीक कर रहे थे, तभी अचानक हाइड्रोलिक फेल होने या तकनीकी खराबी के कारण पेलोडर का भारी-भरकम बकेट उनके ऊपर गिर गया, जिससे वे बुरी तरह कुचल गए।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मुआवजे की मांग
हादसे के बाद आनन-फानन में संवेदक के कर्मियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन और स्थानीय मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अशोक को निजी वाहन से धनबाद के सीएमसी CMC अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी गुड़िया देवी और दो बेटों पीयूष 15 वर्ष एवं आयुष 12 वर्ष को छोड़ गए हैं। अस्पताल में शव से लिपटकर बिलखती पत्नी और बच्चों को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
परिजनों ने संवेदक से उचित मुआवजे की मांग की है। परिवार का कहना है कि भरण-पोषण के लिए उन्हें 50 लाख रुपये नकद और हर महीने 15,000 रुपये की मासिक पेंशन दी जाए।
सांसद और विधायक पहुंचे अस्पताल, न्याय का भरोसा दिलाया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक चंद्रदेव महतो और सांसद ढुल्लू महतो धनबाद के सीएमसी अस्पताल पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। विधायक चंद्रदेव महतो ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दर्दनाक हादसा है और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व न्याय दिलाकर रहेंगे।

धनबाद के सिंदरी मार्शलिंग यार्ड में पेलोडर का बकेट गिरने से मैकेनिक अशोक रवानी की मौत, परिजनों ने की 50 लाख मुआवजे की मांग

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000