मुनिडीह कोलियरी में विगत दिनों हुए दुखद खान हादसे में चार मजदूरों की असामयिक मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद

मुनिडीह कोलियरी में विगत दिनों हुए दुखद खान हादसे में चार मजदूरों की असामयिक मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पीड़ित परिवारों को साथ लेकर धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात कर उन्हें न्यायोचित मुआवजा एवं नियोजन दिलाने की मांग की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने तत्काल बीसीसीएल के सीएमडी से वार्ता कर पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की। प्रशासन एवं कांग्रेस कमिटी के लगातार प्रयासों का परिणाम है कि आज चारों मृतक मजदूरों के परिजनों को बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 10-10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया तथा सभी प्रभावित परिवारों को नियोजन भी उपलब्ध कराया गया।

मुआवजा प्राप्त करने वाले परिवारों में सावित्री देवी, चिंता देवी, शकुंतला देवी एवं आरती देवी शामिल हैं।

मुआवजा प्राप्त होने के उपरांत पीड़ित परिवारों ने धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों और उनके परिवारों को न्याय दिलाना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवारों की समस्याओं के समाधान हेतु संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाने के लिए उपायुक्त आदित्य रंजन को विशेष धन्यवाद दिया।

इस पूरे संघर्ष में बिजेंद्र पासवान, प्रीतम रवानी, निवारण महतो, छोटू सिंह एवं बिरेंद्र गोप की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने लगातार पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहकर न्याय दिलाने में सहयोग किया।

धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी मजदूरों, शोषितों एवं वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी प्रतिबद्ध रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000