श्रीमती अनुपमा सिंह के प्रयास से मुनिडीह वाशरी हादसे के पीड़ित परिवारों को मिला 10-10 लाख रुपये का चेक, रोजगार संबंधी नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया

श्रीमती अनुपमा सिंह के प्रयास से मुनिडीह वाशरी हादसे के पीड़ित परिवारों को मिला 10-10 लाख रुपये का चेक, रोजगार संबंधी नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया

मुनिडीह कोल वाशरी में हुई दर्दनाक दुर्घटना में चार मजदूरों की असामयिक मृत्यु के बाद पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनुपमा सिंह द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिला। उनके सहयोग, मार्गदर्शन तथा बीसीसीएल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन पर बनाए गए लगातार दबाव के फलस्वरूप आज मृतक आश्रित परिवारों को 10-10 लाख रुपये की प्रथम किस्त का चेक प्रदान किया गया। साथ ही समझौते के अनुरूप आश्रितों को रोजगार संबंधी नियुक्ति पत्र पूर्व में भी सौंप दिया गया है ।

दुर्घटना के बाद से ही श्रीमती अनुपमा सिंह ने बीसीसीएल के सीएमडी, क्षेत्रीय प्रबंधन, जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके लिए उचित मुआवजा, नियोजन तथा अन्य सुविधाएं सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी पहल की। संयुक्त मोर्चा एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के संघर्ष और दबाव के बाद प्रबंधन को पीड़ित परिवारों के हित में निर्णय लेने पड़े।

आज चेक वितरण एवं रोजगार संबंधी पत्र प्राप्त होने के बाद मृतक मजदूरों के परिजनों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बेंगलुरु प्रवास पर मौजूद श्रीमती अनुपमा सिंह को मोबाइल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया परिजनों ने कहा कि श्रीमती अनुपमा सिंह लगातार उनके साथ खड़ी रहीं और हर स्तर पर उनकी आवाज बनकर न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर श्रीमती अनुपमा सिंह ने दूरभाष पर कहा—

पीड़ित परिवारों के चेहरे पर मुस्कान ही मेरी तपस्या है मजदूरों और उनके परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष करना मेरा कर्तव्य है ।.आज प्रथम चरण में मुआवजा राशि और रोजगार संबंधी प्रक्रिया पूरा पूरी होना संतोष का विषय है , लेकिन जब तक समझौते के सभी बिंदुओं का पूर्ण क्रियान्वयन नहीं हो जाता तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी ।

 

उन्होंने कहा कि समझौते के अनुसार शेष 10 लाख रुपये की राशि, बच्चों की शिक्षा तथा अन्य सभी सुविधाओं को भी समयबद्ध तरीके से लागू कराने के लिए वे लगातार निगरानी रख रही हैं।

पीड़ित परिवारों ने संयुक्त मोर्चा, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तथा विशेष रूप से श्रीमती अनुपमा सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व, संवेदनशीलता और संघर्ष के कारण ही उन्हें त्वरित राहत, रोजगार एवं न्याय प्राप्त हो सका।

“मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और पीड़ित परिवारों के सम्मान की लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती से जारी रहेगी।” संयुक्त मोर्चा से बिजेंदर पासवान मनोज महतो प्रीतम रवानी छोटू सिंह किशोर महतो निवारण महतो सुभाष सिंह छोटू सिंह आदि थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000