सिन्दरी बस्ती में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया

सिन्दरी बस्ती में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया

गया। HURL के सीएसआर (CSR) मद से पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास आज सिन्दरी के माननीय विधायक श्री चन्द्रदेव महतो के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में HURL के उप प्रबंधक आकाश सहित अन्य पदाधिकारी जी.के. बेहरा एवं नितिन अग्रवाल तथा सैकड़ों ग्रामीण, महिलाएं एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में हुई वार्ता के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं होने पर 24 अप्रैल 2026 से भाकपा (माले) के नेतृत्व में सिन्दरी बस्ती के ग्रामीणों ने सेटलिंग टैंक परिसर में पुनः धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। भीषण गर्मी के बीच महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की अभूतपूर्व भागीदारी ने आंदोलन को मजबूत किया था।आंदोलन के दौरान विधायक श्री चन्द्रदेव महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल तथा HURL प्रबंधन के बीच वार्ता हुई थी। प्रबंधन ने टेंडर प्रक्रिया कर शीघ्र कार्यादेश (PO) जारी करने तथा काम शुरू करने का आश्वासन दिया था। आज उसी प्रक्रिया के तहत योजना का शिलान्यास हुआ।
विधायक श्री चन्द्रदेव महतो ने कहा कि यह सिन्दरी बस्ती के ग्रामीणों की एकता, धैर्य और संघर्ष की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हर सुख-दुःख में जनता के साथ खड़े रहेंगे।वर्षों से पेयजल आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता छोटन चटर्जी तथा सिंदरी बस्ती के अन्य कार्यकर्ताओं ने पूरे सिन्दरी बस्ती की ओर से विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग 25 वर्षों से सिन्दरी बस्ती पेयजल संकट से जूझ रही थी। उन्होंने कहा कि सिन्दरी की जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ चन्द्रदेव महतो को अपना विधायक चुना था, आज उन्होंने उस भरोसे को सार्थक कर दिखाया है।कार्यक्रम में भाकपा (माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य सुरेश प्रसाद, नगर सचिव राजीव मुखर्जी, जयदेव पाल, बैद्यनाथ रजवार, मिथुन मंडल, भैरव मंडल, पिंटू मल्लिक, धनंजय, गुरुपद, प्रकाश, मृणाल, अभिजीत, बसंत, पीयूष, बालिका, टुंपा, शीला, मधुमिता, काजोला सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000