जोड़ापोखर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल ।* 

*जोड़ापोखर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल ।*

जोड़ापोखर । जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जूता गेट के पास शनिवार को सड़क किनारे गलत ढंग से खड़े भारी वाहनों की वजह से एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल संख्या JH10 AC 4507 और कार संख्या JH10CL 8742 के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

*कैसे हुई घटना*

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के दोनों किनारों पर भारी वाहनों के खड़े होने के कारण रास्ता संकरा हो गया था, जिससे मोटरसाइकिल और कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घायलों की पहचान राहुल कुमार (18 वर्ष) और सुमित शर्मा (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

*पुलिस की कार्रवाई और इलाज*

घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस पदाधिकारी सिकंदर रजक दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जामाडोबा अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सुमित शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद (SNMMCH) रेफर कर दिया है।

पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और कार को जब्त कर थाने ले गई है।

*स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश*

हादसे के बाद आक्रोशित सैकड़ों स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। समाचार लिखे जाने तक सड़क मार्ग को जमा रखा गया है। पुलिस सड़क जाम को हटाने के लिए प्रयास कर रही है।

*ग्रामीणों का कहना है कि*

सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद इन वाहनों को हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

अवैध पार्किंग ही इस हादसे की मुख्य वजह है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क किनारे से इन वाहनों को नहीं हटाया गया, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000