धनबाद उपायुक्त ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय मन्नान मल्लिक को दी श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

धनबाद उपायुक्त ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय मन्नान मल्लिक को दी श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
​धनबाद: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और धनबाद के पूर्व विधायक स्वर्गीय मन्नान मल्लिक के निधन पर धनबाद के उपायुक्त ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उपायुक्त दिवंगत नेता के आवास पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उपायुक्त ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
​पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन रांची के पल्स अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर है। स्वर्गीय मल्लिक के पार्थिव शरीर को शमशेर नगर कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000